Thursday, October 28, 2010

मुँह की बात सूने हर कोई... निदा फाजली

मुँह की बात सूने हर कोई, दिल के दर्द को जाने कौन,
आवाजों के बाजारों में, ख़ामोशी पहचाने कौन?

सदीयों सदीयों वही तमाशा, रास्ता रास्ता लम्बी खोज,
लेकिन जब हम मिल जाते है, खो जाता है जाने कौन?

वो  मेरा आइना है और मैं उस की परछाई हूँ, 
मेरे ही घर में रहता है, मुझ जैसा ही जाने कौन?

किरण किरण अलसाता सूरज, पलक पलक खुलती नींद 
धीमे धीमे बिखर रहा है, ज़र्रा-ज़र्रा जाने कौन?

मुँह की बात सूने हर कोई, दिल के दर्द को जाने कौन,
आवाजों के बाजारों में, ख़ामोशी पहचाने कौन?

This used to be the title track for 'Neem ka Ped', a hindi serial that used to air on DD in the late 80s(I think). Couldn't understand it back then. It had something to do with the feudal system. Pankaj Kapoor was a laborer. He had a neem tree in his yard. And the zamindar wanted to chop it down I think... I don't remember but I was fascinated by Pankaj Kapoor and his dialect. I wish they could telecast this again.